संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। जिला परिषद इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मानव शृंखला बनाकर विभिन्न स्लोगन और नारों के माध्यम से राहगीरों को यातायात के प्रति जागरूक किया।
कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहम्मद अली ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और अपने आसपास के लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा। थानाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने सड़क पार करते समय ध्यान रखने योग्य बातें बताई और सड़क सुरक्षा के विभिन्न नियमों से अवगत कराया। इस दौरान जमुना प्रसाद, हरीश कुमार, राजेश कुमार, महेश कुमार, नरेंद्र कुमार, अमित कुमार, कृष्ण कुमार चौरसिया, अभिषेक जैन, रचना कुशवाहा, दीपेश कुमार हंडैत आदि मौजूद रहे।