संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 फरवरी से 51 केंद्रों पर शुरू होंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूर्ण कर ली है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहेंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
इस वर्ष हाईस्कूल में 21,400 और इंटरमीडिएट के 14,662 परीक्षार्थी शामिल होने हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए इसे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखने के आदेश माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिए हैं।
-
सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे परीक्षा की निगरानी
प्रयोगात्मक परीक्षा नकलविहीन कराने को लेकर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसकी निगरानी सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी। डीएम के निर्देश पर विभिन्न तहसील क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इनको नामित करते हुए इनकी जिम्मेदारी तय कर दी जाएगी।
-
यूपी बोर्ड में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सूची
कक्षा - संस्थागत छात्र - व्यक्तिगत छात्र - कुल छात्र
10वीं - 21087 - 313 - 21,400
12वीं - 13905 - 757 - 14,662
योग - 34992 - 1070 - 36,062
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी से एक मार्च तक कराई जानी हैं। इसके लिए 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे में होगी। इसकी रिकार्डिंग डीवीआर में सुरक्षित की जाएगी।
ओम प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक