फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा राजेश राजा राष्ट्रीय टीम में चयनित

Fri, 27 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। राजकीय बालिका इंटर कालेज महरौनी की होनहार छात्रा राजेश राजा ने प्रांतीय युवक क्रीड़ा प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है। छात्रा को नेशनल टीम के लिए चयनित कर लिया गया है। छात्रा ने महरौनी ही नहीं, पूरे झांसी मंडल का नाम गौरवांवित किया है।
विज्ञापन


हाल ही में गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय युवक समारोह में जनपद ललितपुर के महरौनी की छात्रा राजेश राजा ने पांच किलोमीटर की पैदल चाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

राजेश राजा ने राष्ट्रीय टीम में चयनित होने का गौरव हासिल किया है। विजयी छात्रा को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। टीम मैनेजर राखी श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा राजेश राजा को विद्यालय में प्रधानाचार्या शीलम गुप्ता द्वारा सम्मानित किया जाएगा और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें