फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पानी में डूबने से हुई थी छात्रा की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम तेरा में कक्षा पांच की छात्रा आरुषी की मौत पानी में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा पानी से भरे गड्ढे में किन परिस्थितियों में गिरी थी।ग्राम तेरा निवासी 11 वर्षीय आरुषी बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में स्थित पानी से भरे गड्ढे में वह गिर गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पानी में डूबना पाया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत पानी में डूबने से होना पाया गया है। छात्रा किन परिस्थितियों में पानी से भरे गड्ढे में गिरी, इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें