फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध विषाक्त के सेवन से छात्रा की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादपुरा में जहर का सेवन करने से 11वीं की छात्रा की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा निवासी खुशबू प्रजापति (16) पुत्री राज कुमार 11वीं की छात्रा थी। वह सुबह जीजीआईसी पढ़ने के लिए गई और शाम को स्कूल से लौटने के बाद उसने घर में खाना खाया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे अचानक से उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल में उपचार को ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और अपनी देखरेख में उसे भर्ती कर लिया, जहां रात में उसकी हालत में सुधार देखने को मिला, लेकिन अगले दिन सुबह उसकी हालत फिर से बिगड़ गई, जिस पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल ले जाने की सलाह दी, लेकिन जब तक परिजन उसे झांसी ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक से उसका ब्लडप्रेशर गिर गया और सांसे थम गईं। फिलहाल परिजनों ने जहर खाने के कारणों से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें