फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वीं के छात्रों को भेजा गया घर

Wed, 07 Oct 2015 01:42 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो जाने से कक्षा 11वीं के 60 छात्रों में से 55 को उनके घर भेज दिया गया है। शेष पांच छात्रों के परिजनों के आने पर उन्हें भी वापस घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य पीएस मिश्रा ने बताया कि 11वीं कक्षा के सभी छात्रों को घर भेजा जाएगा। उन्हें कितने समय के लिए घर भेजा गया है, यह जांच के बाद तय होगा।




विदित हो कि सोमवार की शाम को टेलीविजन कैप्टन बनाए जाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। दो अक्तूबर को विद्यालय में कक्षा 11वीं के छात्र प्रांजल जैन को टेलीविजन कैप्टन बनाया गया था। इस पर स्कूल कैप्टन अनुराग यादव के गुट ने आपत्ति जताई थी। इसी मनमुटाव ने सोमवार की शाम को दोनों गुटों में मारपीट हो गई थी। चार दर्जन से ज्यादा छात्रों ने एक-दूसरे को ईंट, पत्थर व डंडों से पीट दिया था, जिसमें करीब एक दर्जन छात्रों को चोटें आयी थीं। उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। अस्पताल लाए गए छात्रों में अनुराग यादव, प्रांजल जैन, रामअवतार, अबरार अली, अंकित यादव व रामकुमार को गंभीर चोटें आईं हैं। उनका इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।
विज्ञापन






उपद्रवी छात्रों पर पुलिस की नजर
जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट होने की सूचना पर दैलवारा चौकी पुलिस के अलावा कोतवाली से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया था। कोतवाली प्रभारी एमपी तिवारी भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि सभी छात्र जिले के ही रहने वाले हैं। घटना में शामिल उपद्रवी छात्रों की पहचान कर उन्हें प्रशासनिक आधार पर जिले के बाहर नवोदय विद्यालय में स्थानांतरण की संस्तुति की जाएगी।

जांच के लिए बनेगी कमेटी
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि मारपीट की घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। सारे घटनाक्रम से डीएम को अवगत करा दिया गया है। उनसे प्राप्त आदेश के बाद ही कमेटी बनाकर दोषियों की पहचान की जाएगी। अभी कक्षा 11वीं के सभी छात्रों को उनके घर भेजा जा रहा है, जबकि 11वीं कक्षा की छात्राओं की पढ़ाई यथावत जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें