फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गईं ईवीएम

Sat, 25 Feb 2017 12:25 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
strong room - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमरपुर स्थित नवीन गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें कड़े सुरक्षा घेरे में रखी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में मशीनों को देर रात स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा पैरामिलट्री की एक प्लाटून को यहां तैनात किया गया है, जो चौबीस घंटे हर गति विधि पर नजर रखेगी।      
विज्ञापन



जनपद में  विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को देर रात लौटी पोलिंग पार्टियों द्वारा अपने-अपने बूथों की ईवीएम मशीनों को जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदी में स्ट्रांग रुम में जमा करवाया गया। दोनों विधानसभाओं में कुल 915 पोलिंग बूथों पर चुनाव हुआ है। विधानसभा चुनाव खत्म होने पर अब सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है, जो अब अगले माह की 11 मार्च को खुलेगा।


ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रुम में बृहस्पतिवार की देर रात बाद करीब तीन बजे तक सुरक्षित कर जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा अन्य निर्वाचन अधिकारियों व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ पूरी प्रक्रिया के साथ बंद कर दिया गया। स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री जवानों के साथ पुलिस प्रशासन के निर्देशन में दरोगा व पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं। बैरीकेटिंग पर पैरामिलिट्री जवानों का कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सशस्त्र पुलिस कर्मियों को इनर व आउटर जोन में गश्त के लिए लगाया गया है। स्ट्रांग रुम की निगरानी के लिए यहां सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन पर समय-समय पर अधिकारियों द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाएगी। ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम को बिजली अधिकारियों की मौजूदगी में विद्युत कनेक्शन भी काट दिया गया और स्ट्रांग रुम को रात्रि तीन बजे कड़ी सुरक्षा के बीच सील बंद किया गया, जो अब 11 मार्च को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें