यूपी मेडिकल एवं पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय निर्देश पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में शुक्रवार को पांचवें दिन सभी लिपिकों ने कार्य का बहिष्कार किया।
कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर गंधर्व सिंह, चंदन सिंह यादव, राजकुमार जैन, कोमल चंद्र जैन, लखन लाल, नरोत्तमदास गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, आर पी राजपूत, माधव सिंह यादव, राजाराम, कैलाश चंद्र जैन, जगदीश प्रसाद सुडे़ले, सोभेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार चतुर्वेदी, अमोद दीक्षित, अरविंद कुमार हिंगवासिया आदि उपस्थित रहे। संघ के महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि आंदोलन 23 मई तक चलेगा।