फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों से तेज गति से निकल रहे ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
गलियों से तेज गति से निकल रहे ट्रैक्टर
विज्ञापन

ललितपुर। नहर रोड बंद होने से अनाज से लदे ट्रैक्टर व अन्य भारी वाहन मोहल्ला रामनगर में तेज गति से गलियों से निकल रहे हैं, जिससे मुहल्लेवासी परेशान हो गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वाहनों के निकलने पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि ललितपुर बाईपास से नहर रोड होकर गल्ला मंडी से आने वाले बड़े व भारी वाहन एवं अनाज से लदे ट्रैक्टर नहर रोड मुख्य गल्ला मंडी सड़क की ओर बंद होने के कारण वार्ड नंबर सात मोहल्ला रामनगर में नई लेखपाल कॉलोनी से निकाले जा रहे हैं, जिससे यहां दुर्घटना का भय बना रहता है। मोहल्ले में छोटे बच्चे अपने घरों के बाहर बैठे व खेलते रहते हैं। कॉलोनी की गलियों काफी संकरी हैं, जिसेस भारी वाहन निकलने में कठिनाई होती है। उन्होंने लेखपाल कॉलोनी रामनगर से ट्रैक्टर व बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर चंचल पटेल, पार्षद रोहित राठौर, हरकुकंवर, रामदीन विश्वकर्मा, हरीराम विश्वकर्मा, नेहा, ज्ञावती, विशाल, किरन, अनिल, रामप्रसाद श्रीवास, चंद्रशेेर, शांतिबाई, आकाश कुुशवाहा, अनिल, विक्रम सिंह, नौने राजा, रोहित यादव, अंकित रजक, कमलेश, रामकुमार सिंह, रीतेश व राजू कुशवाहा के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें