ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक आवासीय कालोनी निवासी सौतेले पिता ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी, पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना कोतवाली अंतर्गत एक आवासीय कालोनी निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 11 सितंबर को सुबह सात बजे उसके पति ने उसकी 14 वर्षीय पुत्री (पहले वाले पति की बेटी) के साथ बदतमीजी करते हुए अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। जब उसकी पुत्री चिल्लाई तो उसने अपने पति को ललकारा, तो वह उसे भी धमकाने लगा। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, व धारा 7 व 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।