देवगढ़ रोड पर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर/पाली। थाना कोतवाली के नई बस्ती चौकी अंतर्गत देवगढ़ रोड पर बीते रोज एक सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और 25 हजार रुपये नगदी चोरी कर लिए गए। मुहल्लेवालों ने घर का टूटा ताला देखकर भवन स्वामी व पुलिस को सूचना दी।
देवगढ़ रोड निवासी रिटायर्ड अभियंता जेके सिंघई बीते दस जनवरी को घर का ताला लगाकर अपने परिवार सहित तीर्थ स्थान राजस्थान के बिजौरिया में जैन मुनि सुधासागर के दर्शनार्थ को गए हुए थे। बीते इसी दौरान सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने उनकेे घर के ताले तोड़कर दूसरी मंजिल पर के कमरे में अलमारी में रखे सोने, चांदी के कीमती जेवरात व 25 हजार रुपए नगदी चुरा लिए।
यहां तक कि कृत्रिम जेवरात वहीं छोड़कर गए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें सोने चांदी की पहचान थी। देवगढ़ रोड निवासी जेके सिंघई नपे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 10 जनवरी को तीर्थ यात्रा पर गए थे। बीते रोज 12 जनवरी को उसके पड़ोसियों ने शाम सात बजे उसे फोन पर घर में चोरी होने की जानकारी दी, जिस पर वह अगले दिन 13 जनवरी को वापस घर आया तो घर के ताले टूटे हुए पड़े थे और उसके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उक्त अभियंता जेके सिंघई ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
उधर पाली में बसस्टैंड श्रीबालाजी मंदिर के पास रविवार की रात चोरों ने एक सूने मकान के ताले चटकाकर नकदी व पायल चोरी कर ले गए । हरी पुत्र चंद्रावली कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की रात 9 बजे घर के ताले लगाकर परिवार सहित फसल की रखवाली करने गया था । सोमवार की सुबह घर आकर देखा तो दरवाजे खुले पड़े थे , कमरे के सामान बिखरा पड़ा था । देखा तो प्रधानमंत्री आवास की किस्त के रखे तीस हजार रुपये एक जोड़ी पायल एवं अन्य छोटे चांदी के जेवर चोरी चले गए । वहीं पास में ही उसके बड़े भाई दामोदर कुशवाहा के मकान के ताले टूटे पड़े थे । उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की ।