फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति चोरी प्रकरण : अज्ञात पर चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दिगंबर जैन पंच बालपति मंदिर से बीस किलोग्राम वजन की दो मूर्तियां चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

महरौनी के कंचनपुरा स्थित दिगंबर जैन पंचबालपति मंदिर में विराजमान भगवान वांसपूज्य और मल्लिनाथ की करीब बीस किलोग्राम की मूर्तियां चोरी होने के दूसरे दिन सिंहासन खाली रहे। श्रद्धालु खाली सिंहासन को देख मायूस नजर आए। कस्बा में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही और लोग पुलिस की गश्त व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े करते रहे। वहीं, पुलिस आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने में जुटी रही। घटना के चौबीस घंटे गुजर जाने के बाद भी मूर्ति चोरों के बेसुराग होने से जैन समाज के लोगों में काफी रोष है। पुलिस मंदिर में चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। पुलिस ने श्रद्धालु कैलाश चंद्र चौधरी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें