फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पूर्व रक्षा मंत्री की प्रतिमा का किया अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मंगलवार को सपा जिला कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू का केक काटा और फल एवं छायादार पौधों का रोपण किया। जन्मदिन समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जिला कार्यालय स्थित प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।
सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कार्यालय में लड्डू केक काटकर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान लोगों को फल वितरित किए गए और छायादार एवं फलदार पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, जिला महासचिव शिशुपाल सिंह लोधी, प्रदेश सचिव गीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, शत्रुघ्न यादव, अभिलाषा कुशवाहा, भजनलाल कुशवाहा, अभि जैन खजुरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें