फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन रोड की दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
police new car.jpg - फोटो : police new car.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। शुक्रवार की रात चोरों ने स्टेशन रोड पर इलेक्ट्रानिक और किराने की दुकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। मौके पर गई पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। वहीं, रात में पुलिस गश्त की कलई खोलकर रख दी है। पुलिस अभी बिजरौठा, सेरवासकलां, पवा में हुई चोरी की जांच कर रही थी कि चोरों ने स्टेशन रोड पर पुलिया के समीप पूरन पुत्र सुखराम
कुशवाहा की इलेक्ट्रानिक की दुकान के ताले तोड़ कर दुकान में रखा 20 किलो तांबे का तार, नए तार के बंडल, दो विद्युत मोटरें सहित करीब 50 हजार रुपये की कीमत का माल साफ किया। इसके बाद उन्होंने बगल में स्थित राजू साहू
विज्ञापन

की गल्ले की दुकान का ताला तोड़कर एक बोरा तिली, दो बोरा गेहूं, एक बोरा जबा चुराए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। बताते चले कि इस समय चोरी की घटनाओं के चलते कई गांवों में भीषण सर्दी के बाबजूद लोग रात-रात जागने का मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें