फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति में जिले के चार व्यापारियों को मिला स्थान

विज्ञापन
त्रैमासिक चुनाव में भाग लेते जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के त्रैवार्षिक चुनाव से लौटे जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा ने बताया कि व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चुनाव में पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल का दबदबा कायम रहा और छठवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। प्रदेश कार्यसमिति में जिले के चार व्यापारियों को स्थान मिला है।
विज्ञापन

अधिवेशन में कंछल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के शीर्ष 20 पदाधिकारियों का व्यापार रत्न शिरोमणि से सम्मानित करने का ऐलान किया। इसमें जनपद के जिलाध्यक्ष का भी नाम शामिल है। इसके अलावा मनीष सडै़या को प्रांतीय उपाध्यक्ष, राहुल गुप्ता को प्रांतीय संगठन मंत्री, कमलेश सराफ को उद्योग मंच प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं अजय सोनी को प्रांतीय युवा मंत्री पद पर मनोनयन किया गया। प्रदेश कार्यसमिति में जनपद के चार व्यापारियों नेताओं को जगह दी गई। कंछल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से खुदरा व्यापारियों को बड़ा भारी नुकसान हो रहा है। प्रदेश में ऑनलाइन ट्रेडिंग से अरबों रुपये का कारोबार हो रहा है, जिससे खुदरा व्यापारियों पर चोट पर चोट पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें