फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना से नामित टीम ने योजनाओं की परखी हकीकत

विज्ञापन
बेसिक कार्यालय में बीएसए से बातचीत करती सत्यापन टीम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। राज्य स्तर से नामित प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक संसाधन केंद्र जखौरा, तालबेहट व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संचालित योजनाओं का सत्यापन कर हकीकत जानी। टीम ने स्कूलों में मिड डे मील और नि:शुल्क वितरित की गई सामग्री पर कर्मचारियों से बातचीत की।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं के भौतिक सत्यापन के लिए राज्य परियोजना विभाग ने टीम नामित की है। टीम में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभागाध्यक्ष सहित तीन कर्मचारी शामिल हैं। मंगलवार को टीम ने बीआरसी जखौरा, तालबेहट व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तालबेहट में संचालित विभिन्न गतिविधियों का सत्यापन किया। डॉ. यतेंद्र मिश्रा, डॉ अनूप कुमार एवं विजय पटैरिया ने ब्लॉक संसाधन केंद्र में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों, अध्यापकों की पत्रावलियों, ऑनलाइन प्रशिक्षण, अध्यापक प्रशिक्षण के क्रियान्वयन एवं मिड डे मील के अभिलेखों की फीडिंग, जूता, मोजा, स्वेटर और ड्रेस वितरण की जानकारी ली। अध्यापकों की सेवा पंजिका, ऑनलाइन मानव संपदा पोर्टल पर फीडिंग, संतृप्त विद्यालयों की संख्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एआरपी की नियुक्ति एवं उनकी नियमित अनुश्रवण रिपोर्ट बारीकी से जांची। ब्लॉक संसाधन केंद्र जखौरा की बीआरसी की व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद, एआरपी राजेश वर्मा, प्रफुल्ल जैन, शैलेंद्र कुमार, विकास राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उधर, बीएसए रामप्रवेश की मौजूदगी में कार्यालय के कामकाज को समझा। इस मौके पर जाहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें