ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इंटरमीडिएट कालेज बांसी में विज्ञान संकाय प्रारंभ करने की मांग की है।
परिषद के प्रदेश संयोजक गौरव गौतम ने डिप्टी कलेक्टर रत्नाकर मिश्र को दिए ज्ञापन में कहा कि कसबा बांसी में इंटरमीडिएट कालेज संचालित हो रहा है। इसमें हाईस्कूल के बाद विज्ञान संकाय की व्यवस्था नहीं है, इस कारण विज्ञान विषय में आगे पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्र- छात्राओं को यहां- वहां भटकना पड़ता है। कोई तालबेहट की ओर रुख करता है तो कोई जनपद मुख्यालय के कालेज में प्रवेश लेता है,
तब जाकर उसे मनमाफिक पढ़ाई करने को मिल पाती है, इसलिए कालेज में ही विज्ञान संकाय शुरू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में गजेंद्र सिंह, अजय नायक, राज झा, सावन असाटी, निमेष तिवारी, धर्मेंद्र नामदेव, जितेंद्र कुमार, पवन साहू, हनी पंडित, केशव साहू, अरहिंत जैन कठरया, राहुल राजपूत, शुभम सोनी, बंटी राजा, अंकित त्रिवेदी, नीरज मोहन शर्मा, संजय साहू, राजकुमार राजपूत आदि के हस्ताक्षर हैं।