फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिला अस्पताल के चिकित्सक समेत स्टॉफ को तीन माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल पुरुष व महिला, मेडिकल कॉलेज में मर्ज तो हो गया, लेकिन इन अस्पतालों में तैनात स्थाई कर्मचारियों का वेतन लटका हुआ है। तीन माह से वेतन का भुगतान न होने से कर्मचारी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर के संचालन में दिक्कत हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जिला अस्पताल पुरुष व महिला अस्पताल को स्वशासी राज्य चिकित्सा मेडिकल कॉलेज में मर्ज कर दिया गया है। इन अस्पतालों का संचालन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के अधीन हो गए हैं। ऐसे में महिला अस्पताल के तीन चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, छह स्टॉफ नर्स, तीन वार्ड आया, एक वार्डब्याय, स्वीपर व कुक आदि कर्मचारी व जिला अस्पताल पुरुष के लगभग एक दर्जन से अधिक चिकित्सक, दो दर्जन स्टाफ नर्स, तीन फार्मासिस्ट, चार वार्ड ब्वाय समेत अन्य सभी स्थाई कर्मचारियों का वेतन लटक गया है।
विज्ञापन

इन दोनों अस्पतालों के सभी स्थाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। वर्तमान में चौथा माह चल रहा है। लगातार तीन माह से अधिक समय में वेतन का भुगतान न होने से समस्याएं होने लगीं है। बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। कई कर्मचारियों का हाल तो यह है कि परिवार का पालन पोषण तक अन्य लोगों से लेकर करना पड़ रहा है। संक्रांति का पर्व भी वेतन के अभाव में फीका पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक समेत अन्य सभी कर्मचारियों के वेतन का बजट आ गया है। लिपिक न आने से भुगतान नहीं हो पा रहा है। जल्द ही सभी का भुगतान कराया जाएगा।
- द्विजेंद्र नाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें