अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने रविवार को कैंप कार्यालय पर वीर सैनिक जिन्हें वीरता एवं विशिष्ट पदों से अलंकृत किया गया है, उन्हें सम्मानित किया।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आशीष अहलूवालिया ने बताया कि सेना ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए कई युद्ध लड़े, जिसमें कई सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। आज उन शहीदों को याद करने का दिन है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वीर नारी संध्या चंदेल पत्नी शहीद हवलदार चरन सिंह और अन्य वीर नारियों को स्मृति चिन्ह व शाल प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही सभी वेटरेनस को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, अमित प्रताप सिंह व नायब सूबेदार रामगोपाल सिंह मौजूद रहे।