तालबेहट। मेहरावन माता मंदिर में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत खांदी के बेसिक विद्यालयों की संकुल स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें 100 मीटर दौड़ में सृष्टि और राहुल सबसे आगे रहे। शुभारंभ दीपचंद्र कुशवाहा ने किया। प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कुमकुम वर्मा और बालक वर्ग में कृष्णा प्रथम रहे। बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी और खोखो के जूनियर में उप्रावि करीला की टीम विजेता रही। सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मौके पर विजय मिश्रा, महेंद्र कुमार, देवेश शर्मा, अमरेश राय, धर्मेंद्र गंगेले, रिजवाना परवीन, सीमा गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
दौड़ प्रतियोगिता : अनुराग व नंदिनी अव्वल
डोंगराखुर्द। संकुल केंद्र नाराहट की न्याय पंचायत स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा व रामकिशोर दुबे ने किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुराग प्रथम, अंशुल द्वितीय व बालिका वर्ग में नंदिनी प्रथम, काजल द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अनिकेत प्रथम, अंशुल द्वितीय, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राहुल प्रथम, अनिकेत द्वितीय, बालिका वर्ग 100 मीटर में हिना प्रथम, संगम द्वितीय, 200 मीटर में सोनम प्रथम, नंदिनी द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग 50 मीटर में हर्ष प्रथम, अभिराज द्वितीय, 100 मीटर में हर्ष प्रथम, अभिराज द्वितीय, बालिका वर्ग 50 मीटर में अंशिका पटेल प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, 100 मीटर में अंशिका पटेल प्रथम, रिया द्वितीय स्थान पर रहीं। मौके पर नोडल संकुल रमजान खान,अमित कुमार साहू,अमित कुमार साहू,विवेक श्रीवास, नदीम खान आदि मौजूद रहे। संवाद