संवाद न्यूज एजेंसी
बानपुर। कलश यात्रा के साथ कस्बा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। सोमवार को श्री बजरंगढ़ मंदिर से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो मुख्य बाजार, पंचायत चौराहा, गांधी चौराहा, किले का मैदान होते हुए सहरिया बस्ती पहुंची। महिलाएं पीले वस्त्र पहने हुए सिर पर कलश रख मंगल गीत गाती चल रही थीं। बग्गी पर कथा वाचक पंडित सौरभ पांडे विराजमान थे और डीजे पर भजन के बीच बच्चे व पुरुष भावविभोर दिखे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। सहरिया बस्ती पहुंचकर रात्रि में कथा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सहरिया समाज के लोग शामिल रहे।