अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जैन धर्म के चतुर्थ तीर्थंकर अभिनंदननाथ का गर्भ व मोक्ष कल्याणक महोत्सव सोमवार को स्टेशन रोड स्थित श्री अभिनंदनोदय तीर्थक्षेत्र पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
सुबह श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा की। शांतिधारा करने का सौभाग्य इंजी. नेमिचंद्र जैन, प्रभात कुमार, संदीप जैन सराफ, निर्मल कुमार जैन, कोमल चंद्र, मनोज जैन, शैलेंद्र जैन, प्रियंक सराफ, सुरेंद्र कुमार, सौरभ जैन, राजेंद्र जैन को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान अभिनंदननाथ का सामूहिक पूजन किया। पूजन के उपरांत निर्वाण लाडू समर्पित किए। मोक्ष कल्याणक महोत्सव में निर्वाण लाडू समर्पित करने के लिए जिनवाणी सेवा मंडल द्वारा निर्वाण लाडू सजाए गए। इस दौरान जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, सनत खजुरिया, प्रबंधक मोदी पंकज, अशोक जैन, भगवानदास, शिक्षक पुष्पेंद्र जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी मनोज भैया ने किया।