फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
sport.jpg - फोटो : sport.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प करने की तैयारी है। शासन ने विभिन्न कार्यों के लिए पैसा जारी कर दिया है। इसके अलावा सामुदायिक भागीदारी से क्रिकेट के लिए पिच एवं बास्केटबाल के कोर्ट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में स्टेडियम में खिलाड़ियों को सुविधाओं की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

नेहरू महाविद्यालय के पास वर्षों पहले जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया गया था, लेकिन यहां सुविधाओं की कमी खिलाड़िय़ों को खलती है। विशेषकर क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी पिच के अभाव में मायूस हो जाते थे। कमोवेश यही स्थिति बास्केटबाल खिलाड़ियों की है। समस्या को देखते हुए क्रीड़ा विभाग ने एक करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनवाया था लेकिन शासन से धनराशि जारी नहीं की। इसके पश्चात बहुउद्देशीय हॉल की मरम्मत के लिए 44 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार किया। इसके सापेक्ष 19 लाख रुपये जीएसटी काटकर प्राप्त हुए हैं। इस राशि से बहुउद्देशीय हॉल की मरम्मत, रंगाई-पुताई, इलैक्ट्रिकल कार्य कराया जाएगा। इस कार्य को कराने की जिम्मे़दारी जिला पंचायत को सौंपी गई है।
शेष कार्य जनसमुदाय के सहयोग से कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार स्वयं स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुविधाओं के विस्तार में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जनसमुदाय के सहयोग से स्टेडियम में क्रिकेट के लिए टर्फ विकेट, एक सीमेंटेड क्रिकेट पिच और बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता ठीक रखने के लिए टेक्निकल कमेटी का गठन किया है। इस वित्तीय वर्ष में कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। इससे स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल हो सकेंगे, साथ ही क्रिकेट के शौकीन टर्फ विकेट पर अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

-----
स्पोर्ट्स स्टेडियम के कार्यों में जिलाधिकारी दिलचस्पी ले रहे हैं। आने वाले दिनों में क्रिकेट और बास्केटबाल जैसे खेलों के खिलाड़ी विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

- मधुसूदन जायसवाल
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें