फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 90 फीसदी विद्यालयों में नहीं खरीदी गई खेल सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए कई स्तरों पर काम हो रहा है। शासन ने बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में भी दक्ष करने के लिए विद्यालयों में खेलकूद सामग्री के लिए बजट आवंटित किया है। लेकिन, 90 फीसदी विद्यालयों में खेल सामग्री की खरीद नहीं हो सकी है। नौनिहाल जुगाड़ बनाकर खेलने को मजबूर हैं।
खेलो इंडिया-फिट इंडिया अभियान को गति देने के लिए शासन ने विद्यालयवार खेलकूद सामग्री की खरीद के निर्देश दिए हैं। जिन विद्यालयों में खेल के मैदान नहीं हैं, उनमें इंडोर खेल को ध्यान में रखकर खेल सामग्री खरीदने को कहा है। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय के लिए पांच हजार व उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के लिए दस हजार की धनराशि दी गई है।
विज्ञापन

महरौनी विकास खंड के ज्यादातर परिषदीय विद्यालयों में अभी तक खेल सामग्री नहीं खरीदी गई है। बुधवार को महरौनी के एक परिषदीय विद्यालय में बच्चे हाथों में लकड़ी लेकर क्रिकेट खेलते देखे गए। ऐसी ही स्थिति अन्य परिषदीय विद्यालयों की भी बनी है।
00000000000
इन खेल उपकरणों की होनी है खरीद : प्राथमिक स्तर पर दो बैट, दो सेट स्टंप, टेनिस बॉल, छोटे बॉल, फुटबॉल व बास्केटबॉल तथा जूनियर विद्यालय में क्रिकेट सामग्री, सहित बास्केटबॉल, फुटबॉल, टेनिस बॉल आदि सामग्री खरीदी जाएगी। जहां मैदान का अभाव है, वहां इंडोर खेल उपकरण खरीदने होंगे।
विज्ञापन

इनका कहना है-
खेल उपकरण खरीदने के लिए धनराशि प्राप्त हुई है। विकास खंड के दस फीसदी विद्यालयों में खेल उपकरण खरीद लिए गए हैं, शेष में भी खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।-राजकुमार पुरोहित, एबीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें