फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक और मानसिक विकास में बाल क्रीड़ा सहायक

Mon, 08 Oct 2018 01:38 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
अपराध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बानपुर (ललितपुर)। बार ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का होना नितांत आवश्यक है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तहसीलदार महरौनी श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक हैं। वहीं, प्रतियोगिता में रुचि लेने वाले छात्र-छात्रायें स्वयं व अपने विद्यालय का नाम रोशन करते हैं साथ ही उनके प्रदर्शन भी सुधार होता है। खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र नाथ ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं का जीवन में बहुत महत्व है। खेलकूद में अच्छे प्रदर्शन से उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । तत्पश्चात ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट की सलामी मुख्य अतिथि ने ली एवं ध्वजारोहण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिदौरा के छात्रों ने शानदार पीटी प्रदर्शन किया। उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य को खंड शिक्षा अधिकारी बार योगेंद्र नाथ द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने खो-खो, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले दौड़, डिस्कस थ्रो, समूह गान, सुलेख आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। जूनियर स्तर बालक दौड़ में पूमावि विद्यालय के रवि सहरिया प्रथम, पूमावि वीर के जगदीश द्वितीय व पूमावि कैलगुवां के अभिषेक तृतीय रहे। प्राथमिक स्तर बालक बर्ग की दौड़ में प्रावि पठलापुरा (डुलावन) के अजय कुशवाहा प्रथम, प्रावि गुगरवारा के विनीत द्वितीय व प्रावि धमना के आयुष तृतीय रहे। बालिका वर्ग 200 मी दौड़ में पूमावि गुगरवारा की सोनिका प्रथम, पूमावि खैरा की शिवानी द्वितीय व पूमावि दिदौरा की संध्या तृतीय स्थान पर रहीं। सुलेख प्रतियोगिता में जीवन शिल्प पब्लिक स्कूल के विकास यादव प्रथम, प्रावि धमना के विकास द्वितीय व आयुष तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालक वर्ग में संकुल केन्द्र बिल्ला की टीम विजेता व संकुल केंद्र देवरान की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग संकुल बिल्ला की छात्राऐं विजेता रही व बानपुर की छात्राऐं उपविजेता रही। छात्र/छात्राओं ने मल्लखम्ब, सांस्कृतिक व एथलेटिक्स आदि खेलों में प्रतिभाग कर सबको हैरत में डाल दिया। इस दौरान जिला प्रभारी पीटीआई धर्मेंद्र जैन, ब्लॉक पीटीआई प्रभारी पूर्णेंद्र सिंह, सह समन्वयक अरविंद राजपूत व संजय सेन, जिला मंत्री अरविंद गोस्वामी, रियाज अहमद, विशवेंद्र यादव, बृजेश चौरसिया, रमेश झां, मुन्नालाल वर्मा, अनीश मुहम्मद, अरविंद गुप्ता, अलीम खां, दिलीप सिंह, शहीद खां, लक्ष्मीनारायण नामदेव, कमल सिंह, गणेश नामदेव, प्रमोद पुष्पकार, आकाश सोनी,पंकज पुष्पकार, पंकज नामदेव, प्रशान्त मड़वैया, नितिन पुष्पकार, प्रवीण झाँ, रामसहाय साहू, आशीष पाटकार, शिल्पा खरे, स्कन्धा श्रीवास्तव, मिनी सोनी, सीमी फरजाना, उर्मिला शर्मा उपस्थित रहे। संचालन कु घनेंद्र सिंह परमार बॉबी राजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें