ललितपुर। जनपद में महंगी गाड़ियों का शौक लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। लोग महंगी गाड़ियां खरीद तो लेते हैं, लेकिन चालक इन गाड़ियों की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। बीते एक माह में सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों हो चुकी है।
जिले में महंगी कारों का क्रेज बना हुआ है। कई लोगों ने 10 लाख रुपये या उससे भी ज्यादा कीमत वाली गाड़ियां खरीदी हैं। परिवहन विभाग में एक हजार ऐसे वाहन पंजीकृत हैं। लेकिन कई चालन इन कारों की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। यहां पर लगभग एक माह में आठ लोगों की दुर्घटनाओं में मौत हुई है। ज्यादातर मामलों में महंगी गाड़ियां से हादसे हुए हैं। इसके बाद भी अब तक लोग सबक नहीं ले रहे हैं। लगातार कई वाहन अनियंत्रित रफ्तार में वाहनों के साथ सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं।
यह हो चुकी घटनाएं
1- 21 फरवरी को शहर क्षेत्र में एक मोहल्ला निवासी एक युवक अपनी कार से सागर की ओर जा रहा था, जहां पर ग्राम मसौराकलां के पास एक खड़े ट्रक में टकरा गई। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
2- 10 फरवरी को थाना जखौरा के ग्राम सीरोंन में स्कार्पियों पेड़ से टकराने से गाड़ी में सवार तीन की मौत हो गई थी।
3- 11 फरवरी को थाना महरौनी के ग्राम छायन के पास एक स्कार्पियों पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई।
4- 15 फरवरी को थाना मड़ावरा के ग्राम साढूमल के पास एक सफारी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खंभा में टकरा गई। इससे गाड़ी में सवार तीन गल्ला व्यापारियों की मौत हेे गई ।