फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी ने थामी रफ्तार, छाया घना कोहरा

विज्ञापन
सड़क पर लाइट जलाकर चलता वाहन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को अब तक का सबसे सर्दी भरा दिन रहा। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे अधिकांश लोग अपने घरों में दुबके रहे। सर्दी अधिक होने के कारण विद्यालयों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया, लेकिन अध्यापक विद्यालय जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तरी पश्चिमी दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। शुक्रवार को इस मौसम का सबसे सर्दी भरा दिन रहा। घना कोहरा डाया रहा। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सड़क पर घना कोहरा होने के कारण बहुत की कम वाहन नजर आए। हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। अस्पताल में दोपहर 11 बजे तक मरीजों की संख्या काफी कम रही। दोपहर साढे ग्यारह बजे हल्की धूप निकलने पर लोग अपने घरों से निकले। शाम ढलने पर सर्दी का प्रकोप फिर से बढ़ गया। इससे लोग शाम होते ही अपने घरों में पहुंच गए। सर्दी को देखते हुए प्रशासन ने विद्यालयों को दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। 27 व 28 दिसंबर को अवकाश घोषित कर दिया है। अध्यापकों को विद्यालय जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें