ललितपुर। इंदौर से विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी होते हुए वैष्णों देवी के लिए कटरा तक साप्ताहिक ट्रेन का संचालन नौ नवंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन दोनों ओर से सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
रेलवे द्वारा डा. आंबेडकर नगर से माता वैष्णों देवी कटरा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन नौ नबंवर से शुरू किया जाएगा। डा. आंबेडकर नगर से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11.50 बजे चलेगी और विदिशा, बीना होते हुए ललितपुर स्टेशन पर रात्रि में 8.25 बजे आएगी। झांसी व ग्वालियर होते हुए अगले दिन शाम साढ़े छह बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन माता वैष्णों देवी कटरा से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को सुबह 6.55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4.20 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंचेगी और बीना, विदिशा होते हुए इंदौर व डा. आंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन दोपहर को 1.50 बजे पहुंचेगी।
अभी तक रेलवे द्वारा चलाई जा रही ट्रेनों में ललितपुर स्टेशन पर पुष्प्क एक्सप्रेस, कुशीनगर, शताब्दी, पुणे फेस्टीबल विशेष ट्रेन, राप्तीसागर, सचखंड एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, जबलपुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस विशेष ट्रेन बनाकर संचालित की जा रही हैं। अब नौ नवंबर से इंदौर के लिए नई ट्रेन मिल जाएगी।