फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर, टीकमगढ़ और रीवा गई ट्रेनें

विज्ञापन
ललितपुर स्टेशन पर पहुंची स्पेशल ट्रेन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। दिल्ली और हरियाणा में फंसे श्रमिकों को उनके गृह जिला पहुंचाने के लिए रेलवे ने छतरपुर टीकमगढ़ और रीवा के लिए ट्रेनों का संचालन किया है। मंगलवार की सुबह हरियाणा के भिवानी और गांधी धाम से टीकमगढ़, छतरपुर व रीवा जाने के लिए तीन ट्रेन ललितपुर पहुंची।
विज्ञापन

हरियाणा के भिवानी में लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को उनके गृह जिला पहुंचाने के लिए रेलवे द्वारा 04821 भिवानी से छतरपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन संचालित की गई। ट्रेन मंगलवार को सुबह 5:05 बजे ललितपुर पहुंची, जो इंजन बदलने में 27 मिनट रुकने के बाद 5:32 बजे छतरपुर के लिए रवाना की गई। ट्रेन में 1820 श्रमिक यात्री सवार थे।
इसी तरह दिल्ली से टीकमगढ़ के लिए 04020 नई दिल्ली-टीकमगढ़ श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जो 6:58 बजे ललितपुर पहुंची। आधा घंटे ठहर कर 7:25 बजे रवाना टीकमगढ़ के लिए रवाना हुई। इस यात्री ट्रेन में 819 सवारी श्रमिक सवार थे। इसके अलावा गांधी धाम से रीवा के लिए एक ट्रेन ललितपुर होकर गुजरी। ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर मंगलवार को दोपहर 3.21बजे आई और 3.25 बजे रीवा के लिए रवाना हुई। ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर 4 मिनट तक ठहरी। इन सभी तीनों ट्रेनों में से कोई भी यात्री ललितपुर स्टेशन पर नहीं उतरा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के गंतव्य को रवाना होने के पहले ट्रेनों के गार्ड ब्रेक डब्बे को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद स्टेशन को सेनीटाइज भी किया गया।
विज्ञापन

आज तीन ट्रेनें आएंगी
बुधवार की सुबह तीन ट्रेन ललितपुर आएंगी, जिनमें एक ट्रेन अलवर से खजुराहो के लिए बुधवार को सुबह 4:15 बजे ललितपुर आएगी। इसके बाद एक ट्रेन सुबह 9:15 बजे कटरा से छतरपुर के लिए आएगी। रोहतक से चलकर टीकमगढ़ के लिए ट्रेन बुधवार को दोपहर 12:30 बजे ललितपुर आएगी। इस दौरान ट्रेनों में सुरक्षा के लिए संचालन के लिए रेलवे स्टेशन पर ्टेशन अधीक्षक जीडी वर्मा, रेल यातायात निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, सीओ सिटी केशवनाथ, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज समेत पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें