फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में पंचायत चुनाव में पूरे दमखम से लड़ेगी सपा : तिलक यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने जिला पंचायत सदस्यों को लेकर किए गए आरक्षण पर सवाल उठाते हुए सत्तादल के दबाव में कई सीटों का आरक्षण नहीं बदले जाने का आरोप लगाया। पंचायत चुनावों के मद्देनजर रणनीति तैयार की गई। पत्रकारों से बातचीत कर ओरछा में हुए प्रशिक्षण शिविर के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सपा पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासन ने अवरोही क्रम में सीटों का आरक्षण करने की वकालत की थी, लेकिन सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पिछले कई वर्षों से चले आ रहे आरक्षण को नहीं बदला। महरौनी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक सीटें अनुसूचित जाति की कर दी गईं, ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में कई सीटें ऐसी हैं, जिनमें वर्षों से चला आ रहा आरक्षण प्रभावी कर दिया गया। इससे अवरोही क्रम में सीटों का आरक्षण किए जाने की बात झूठी साबित हुई। आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी जल्द ही एक ज्ञापन निर्वाचन आयोग को भेजेगी। संचालन कृष्ण स्वरूप निरंजन ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, कैलाश सिंह यादव, यादवेंद्र सिंह दादा, ज्योति सिंह लोधी, फूलसिंह नन्ना, अजीज कुरैशी, जगदीश कंचन, अनिल अरजड़िय़ा, महेंद्र प्रताप बुंदेला, जितेंद्र सिंह जीतू, स्वामी प्रसाद यादव, प्रदीप चिगलौआ, राजेश जोझिया, रामजीवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें