फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मतदाता सूची में नाम काटने के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- समाजवादी महिला सभा सहित अन्य फ्रंटल विंग ने डीएम के माध्यम से चुनाव आयुक्त को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उत्तर प्रदेश की अनेक विधानसभाओं में पिछड़ी जातियों के नाम मतदाता सूचियों से काटे जाने से आक्रोशित समाजवादी महिला सभा व अन्य कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं में मतदाता सूची से पिछड़ी जातियों में यादव, मौर्या, प्रजापति, बघेल, मुस्लिम वर्ग को टारगेट बनाकर 18 हजार नाम काट दिए गए थे। इस संबंध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखित रूप से 18 हजार शपथ पत्र चुनाव आयोग को सौंपे थे। लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक इस प्रकरण में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का नाम द्वेषवश मतदाता सूची से काटा जा रहा है। इससे मतदाता सूची की शुद्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं के नाम काटने वाले दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर ठोस कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर महिला सभा जिलाध्यक्ष राजकुमारी गौतम, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी, छात्रसभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, श्रीबाई, रामभरत, मूरत सिंह यादव, रुचि यादव के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें