फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की गाड़ी रोककर तलवार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैलगुंवा निवासी समाजवादी पार्टी के नेता पर गांव लौटते समय ग्राम बिरारी पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। लहूलुहान हालत में युवक ने कोतवाली पहुंचकर घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

ग्राम कैलगुंवा निवासी पुष्पेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष है। शनिवार को वह समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यालय आया था। बैठक खत्म होने के बाद जब वह मुख्यालय से अपने गांव लौट रहा था, तभी शाम करीब साढ़े छह बजे बिरारी स्थित पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने उसकी बाइक के सामने चार पहिया वाहन लगाकर बाइक रोक दी और तलवार से मारकर हमला कर दिया, जिससे उसे मुंह व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते उस पर हमला किया गया है और उसकी सोने की जंजीर, दो अंगूठी व दस-बारह हजार रुपये भी लूटकर ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें