फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल ऑफिस में बैठकर एसपी करेंगे जनता से सीधा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दस स्थानों पर लगाए गए तीन-तीन माइक युक्त पीए सिस्टम
विज्ञापन

ललितपुर। जनता से सीधे संवाद के लिए पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने शहर में कोतवाली, पुलिस ऑफिस समेत दस चिह्नित स्थानों पर माइक युक्त पीए सिस्टम स्थापित किए हैं, ताकि कोई भी जानकारी कंट्रोल ऑफिस में बैठकर आम लोगों तक पहुंचाई जा सके और उन्हें सचेत भी किया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर में जनता से सीधे संवाद के लिए शहर में दस जगहों पर पीए (पब्लिक एट द सिस्टम) स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे जनता को कोई सूचना देनी हो या फिर सचेत करना हो तो पुलिस कंट्रोल ऑफिस से सीधे दी जा सकेगी। शहर में थाना कोतवाली, घंटाघर पुलिस चौकी, नई बस्ती पुलिस चौकी स्टेट बैंक के पास, कोर्ट परिसर, पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन जीआरपी, मंडी चौकी, जेल चौकी, वर्णी चौराहा आदि चिह्नित स्थानों पर लगाया जा रहा है। प्रत्येक स्थान पर तीन-तीन माइक लगाए गए हैं, ताकि सड़क से निकल रहे आम राहगीरों को भी आसानी से माइकों से दी जाने वाली सूचना दी जा सके। यह सिस्टम भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जनता को सीधे कंट्रोल से संबोधित किया जा सके और त्योहारों व कानून व्यवस्था की स्थिति में कोई भी जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें