फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा: नगर पालिका से अरुणा और महरौनी से नीलम बनीं प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी पार्टी ने रविवार दो सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। इनमें नगर पालिका ललितपुर से कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा की पत्नी अरुणा कुमारी और महरौनी नगर पंचायत क्षेत्र से दुष्यंत बड़ौनिया की पत्नी नीलम बड़ौनिया को प्रत्याशी घोषित किया है। मालूम हो कि सपा निकाय चुनाव को लेकर कई दिनों से तैयारी कर रही थी, लेकिन प्रत्याशियों की सूची अन्य दलों के बाद जारी की। जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि नगर पंचायत पाली और तालबेहट में देर रात तक या सुबह तक प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें