फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सपा और कांग्रेस ने कलक्ट्रेट चौराहे पर किया सीएम के पुतला दहन का प्रयास, पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्मार्ट मीटर, गैस सिलिंडर किल्लत और कालाबाजारी को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो-14
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में स्मार्ट मीटर एवं गैस सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड व यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला लेकर कलक्ट्रेट चौराहा पर दहन करने पहुंच गए लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते दहन नहीं कर सके।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इंजी. ह्देश यादव मुखिया ने कहा कि सरकार जान बूझकर जनता को महंगाई के बोझ के नीचे दबाने का काम कर रही है। विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर लगाकर जब मर्जी चाहे बिजली काट रही है। बिजली का बिल जमा होने के बाद भी आमजन को परेशान किया जा रहा है। वहीं, गैस सिलिंडर की किल्लत से जनपदवासी परेशान हैं। कई दिनों के इंतजार के बाद गैस सिलिंडर का नंबर लगता है, उसके बाद भी सिलिंडर मिलने में देरी होती है। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। वहीं, यूपी की बेटी निशा की बेरहमी से हत्या करने वालों की गिरफ्तारी व पीडि़त परिवार का हाल जानने गए पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा सहित कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अंकित यादव जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, महेंद्र सिंह यादव टिकैत जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा, राजेश झा नगर उपाध्यक्ष सपा, शैलेंद्र यादव शांतिनगर जिला उपाध्यक्ष, बिट्टू यादव प्रदेश सदस्य, रॉबिन यादव, जिला सचिव, आनंद यादव भरतपुरा, प्रसन्न यादव महरौनी, इंजी. सुनील अहिरवार प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें