फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगी ग्रामीण डाकसेवकों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्रामीण डाकसेवकों के रिक्त पदों पर भर्ती जल्द की जाएगी। बांसी के ग्राम नदनवारा, मुहारा-जखौरा के ग्राम सिरौन कलारी, ललितपुर के बार रोड, बुढ़वार, जीरोन, कटरा बाजार, पाली, महरौनी के ग्राम खितवांस, नाराहाट के बम्हौरीबांसा, माहौली, पटना, राजघाट डैम और तालबेहट के ग्राम बम्हौरी सर, हंसरीकलां, पूराकलां और सनौरी ग्रामों में डाक सेवकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी खुर्शीद अहमद ने बताया कि जो अभ्यर्थी हाईस्कूल/सेकेंडरी स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण हों, जिसमें गणित व अंग्रेजी विषय अनिवार्य है। किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम से कम 60 दिनों का कंप्यूटर में प्रशिक्षण किया हो, अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम या 40 वर्ष से अधिक न हो। अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु में तीन वर्ष (अर्थात 43 वर्ष), अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों हेतु पांच वर्ष (अथार्त 45 वर्ष) की छूट मान्य होगी। विकलांग अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी जो उक्त योग्यता रखते हों, वे पहले अपना ऑनलाइन पंजीयन सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर दर्ज करा लें। अभ्यर्थी जीडीएस ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय प्रवर अधीक्षक डाकघर, झांसी में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें