फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से आदेश के इंतजार में अटकी सोनू सिंह की वापसी

विज्ञापन
interrogation.jpeg - फोटो : interrogation.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। पाकिस्तान से वतन लौटे सोनू की वापसी शासन के आदेश के इंतजार में अटकी हुई है। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि आज एक दिसंबर को सोनू की वापसी के लिए आदेश आ सकता है, जिस पर नामित अधिकारियों को सोनू को लेने के लिये अमृतसर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मड़ावरा के ग्राम सतवांसा निवासी सोनू सिंह पुत्र रोशन सिंह 13 वर्ष तक पाकिस्तान की जेलों में काटने के बाद खुद के वतन में पंजाब के अमृतसर तो आ गया, लेकिन उसका खुद के ही देश में अमृतसर से ललितपुर आना कागजी प्रक्रिया ने उलझा हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सोनू की वापसी के लिये गृह सचिवालय को पत्राचार कर दिया है, लेकिन अभी तक सचिवालय से लिखित में आदेश नहीं मिलने के चलते सोनू को लेने प्रशासन का प्रतिनिधि मंडल नियुक्त होने के बाद भी अमृतसर रवाना नहीं हो पाया है। जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गयी है, अब जिला प्रशासन शासन के लिखित आदेश का इंतजार कर रहा है।
-----------
वह जिला मुख्यालय में हैं और प्रशासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक समय नहीं बताया गया है कि उन्हें कब रवाना होना है। जैसे ही कोई आदेश मिलेगा, वह प्रशासन के आदेश का पालन करेंगे।
विज्ञापन

रहीम खान, कानूनगो।
------------
सोनू को अमृतसर से लाने के लिए जिला मुख्यालय से नाम मांगे गये थे, जिसकी सूची जिला प्रशासन को दे दी गई है। अब जिला प्रशासन से ही आगे की कार्यवाही की जानी है।
सत्यपाल सिंह, एसडीएम मड़ावरा।
------------
गुरुनानक जयंती के चलते सोमवार को सचिवालय बंद था, इसलिए सोमवार को वहां से कोई आदेश या पत्र नहीं मिला है। उम्मीद है कि आज एक दिसंबर को कोई आदेश सचिवालय से मिल जायेगा। आदेश मिलते ही नामित टीम को सोनू को लेने के लिये अमृतसर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अनिल कुमार मिश्रा, एडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें