जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, जताया आक्रोश
ललितपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की गोली मारकर हत्या करने की घटना से गुस्साए लोग कहीं कैंडल मार्च कर रहे तो कहीं आतंकवाद का पुतला जला रहे हैं। आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछ कर बेरहमी से हिंदुओं की हत्या किए जाने से लोग अब आतंकवाद को शरण देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर घटना पर रोष जताया।