फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सरकारी व अर्ध सरकारी 49 भवनों की छतों पर लगेंगे सौर संयंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) विभाग जिले में विभिन्न पीएचसी, इंटर कॉलेजों व अन्य सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों के भवनाें पर ऑन ग्रिड रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगवाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
जनपद में यूपीनेडा विभाग की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और विद्युत ऊर्जा खपत बचाने के लिए सरकारी और अर्धसरकारी भवनों व कार्यालयों पर ऑन ग्रिड रुफटॉप सोलर सिस्टम लगा रहा है। इसी के तहत यूपीनेडा विभाग ने जिले के 49 विभिन्न सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों की छतोंं पर सौर संयंत्र लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इसके तहत जनपद के सभी तहसील भवनों विकास खंड कार्यालयों केे साथ ही चिकित्सा विभाग के भवनाें के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी, 21 पीएचसी केंद्रों, 10 राजकीय कॉलेजों एवं उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत चार महाविद्यालयों में भी रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

तकनीकि शिक्षा संस्थानों के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक तालबेहट व ललितपुर में भी सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसी केे साथ व्यवसायिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ललितपुर, तालबेहट, महरौनी और पाली में भी ऑनग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय बालिका छात्रावास महरौनी, तालबेहट व जखौरा और राजकीय बालिका इंटर काॅलेज तालबेहट, महरौनी,ललितपुर व धौर्रा के अलावा राजकीय हाईस्कूल सुनौरी खैरा, दैलवारा, सिमिरिया में भी अलग-अलग क्षमता के सोलर सिस्टम लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


जनपद में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, व्यवसायिक शिक्षा से संबंधित 49 सरकारी व अर्धसरकारी भवनाें व कार्यालयों की छतों पर रुफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाने हैं, इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं, स्वीकृति मिलने पर जल्द ही इनके लगाने का कार्य शुरू किए जाएगा।
-अतहर जमाल, परियोजना निदेशक, यूपी नेडा, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें