फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से रोशन होगी गल्ला मंडी

Fri, 02 Sep 2016 01:46 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से रोशन होगी गल्ला मंडी - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी परिसर को शीघ्र ही बिजली की किल्लत से मुक्ति मिल सकेगी। मंडी समिति द्वारा आएदिन गुल रहने वाली बिजली से निपटने के लिए गल्ला मंडी परिसर में सौ किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने का प्रस्ताव भेजा है। शासन से उक्त प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में करीब साढ़े चार सौ कारोबारियों की दुकानें व गोदाम हैं। इन दुकानेें व गोदामों में रोशनी के लिए समिति द्वारा बिजली विभाग से सौ किलोवाट का बिजली कनेक्शन लिया गया है। लेकिन शहर में चरमराई बिजली व्यवस्था से गल्ला मंडी भी अछूती नहीं है। घंटों बिजली गुुल रहने से गर्मियों के दिनों में तो हालात काफी खराब रहते हैं। कहने को तो गल्ला मंडी में स्ट्रीट लाइट और बड़ी हाईमास्ट लाइटें लगी हैं, लेकिन बिजली नहीं होने से यह शोपीस बनी रहती हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए गल्ला मंडी समिति सचिव ने डिप्टी डायरेक्टर विद्युत यांत्रिक गाजियाबाद को गल्ला मंडी परिसर में सौ किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में हाईमास्ट लाइटें, 350 स्ट्रीट लाइट, मंडी समिति कार्यालय, मंडी कर्मचारियों के लिए बनी कालोनी सब सौर ऊर्जा से संचालित करने का प्रस्ताव बनाया गया है। मंडी प्रशासन द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि सौर ऊर्जा के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर शीघ्र ही गल्ला मंडी पूर्ण रुप से सौर ऊर्जा से रोशन हो सकेगी।

गल्ला मंडी में बिजली की समस्या के स्थाई निराकरण के लिए सौ किलोवाट का सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इसमें साढ़े तीन सौ स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। प्रस्ताव मंजूर होने पर मंडी परिसर सौर ऊर्जा से रोशन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, मंडी सचिव, गल्ला मंडी समिति, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें