फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक चोरी करने वाले की तलाश में जुटी एसओजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों को खंगालना किया शुरू, दो नकाबपोश बदमाश किए गए चिह्नित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली भंडारण केंद्र पर ड्यूटी के दौरान सुरक्षाकर्मी की लाइसेंसी बंदूक चुराने वाले बदमाशों की तलाश में एसओजी टीम ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें दो नकाबपोश बदमाश चिह्नित किए गए। अब इनकी तलाश में टीम जुट गई है।

शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र स्थित बिजली भंडारण केंद्र पर ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मी अवधेश बहादुर सिंह की 25 जनवरी की रात लाइसेंसी बंदूक चोरी हो गई थी। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। चोरी का खुलासा करने के लिए अब एसओजी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसओजी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित किए गए नकाबपोश बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम तकनीकी मदद का उपयोग कर रही है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस व एसओजी की टीम जुटी हुई है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें