फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों के विकास से आगे बढ़ेगा समाज: राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत वनगुवां एवं उल्दनाखुर्द में बंडई नदी के पुनर्जीवन के लिए मंगलवार को राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तलहटी में कुदाल मारकर खुदाई का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नदियों के विकास से ही समाज की तरक्की जुड़ी है। जिस क्षेत्र में नदियों में जलधारा बह रही है, वहां समाज भी उन्नति करता है। गंगा, यमुना, चंबल, धसान आदि नदियों के नजदीक बसे नगरों व कस्बों की संपन्नता इसका जीवंत उदाहरण हैं।
कभी विशाल जलधारा के साथ बहने वाली लुप्तप्राय हो चुकी विभिन्न नौ नदियों के जीर्णोद्धार के लिए पुनर्जीवन कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। मनरेगा एवं केंद्रीय वित्त आयोग से कराए जा रहे जीर्णोद्धार के शुभारंभ पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि एक साथ 09 नदियों का जोर्णोद्धार प्रारंभ कराया गया है। इससे कई हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी, साथ ही भूमिगत जलस्तर में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान श्रीराम पटैरिया पूर्व सभापति, अशोक रावत जिला पंचायत सदस्य, वीर सिंह बुंदेला, राज्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मदीप रावत, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, सीओ आरके श्रीवास्तव, बीडीओ सौरभ बर्नवाल, पंचायत सेक्रेटरी तुषार कटारिया, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
-
जल्द बनेगी वनांचल में पक्की सड़क
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने बताया कि वनांचल में पक्की सड़क बनाने के लिए अनापत्ति हेतु वनविभाग को 83 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके पास होते ही वनांचल में बसे गांवों तक पक्की सड़क एवं विद्युत लाइन बनाए जाने की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


वनांचल में भी पहुंचेगा हर-घर-जल
जिलाधिकारी ने बताया कि नमामि गंगे योजना से वंचित वनांचल में बसे आधा दर्जन गांवों में हर-घर-जल के लिए धसान नदी से पानी उठाकर घरों तक पहुंचाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति उपरांत प्रत्येक घर में स्वच्छ पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें