फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर समाज कल्याण अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भ्रष्टाचार व शासकीय धन का दुरुपयोग करने के आरोप सिद्ध होने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी को शासन ने निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने विस्तृत जांच कर इसकी रिपोर्ट भेजी थी, जिसके चलते शासन ने यह निर्णय लिया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह के खिलाफ शहनाज बानो, प्रभाकर शर्मा, कल्पना देवी, वंदना देवी ने विभिन्न आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा था। जिलाधिकारी ने इसकी विस्तृत जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय की अध्यक्षता में टीम का गठन किया था। जांच में पाया गया कि समाज कल्याण अधिकारी ने दो पंखों का क्रय मनमाने ढंग से किया, जिसके लिए कोई निविदा व कोटेशन प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। साथ ही बाबू जगजीवन राम छात्रावास के अधीक्षक आवास की मरम्मत कराकर एक लाख 34 हजार 983 रुपये की शासकीय धनराशि की क्षति पाई गई। वहीं, प्रभाकर शर्मा का बिना कारण मानदेय रोकने, सत्यनारायण पटेल के वेतन भत्ते बिना किसी आदेश के रोकने व वंदना पाल का अकारण वेतन रोकने के आरोप सिद्ध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निलंबन की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा था। प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग ने गीता सिंह को निलंबित करते हुए उन्हें प्रदेश मुख्यालय संबद्ध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें