फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हृदयाघात के मरीजों की जल्द शुरू होगी ट्रॉप-टी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अब दिल का दौरा पड़ने पर जांच के लिए जिले के बाहर नहीं जाना होगा। जिला अस्पताल में जल्द ही ऐसे रोगियों की पुष्टि के लिए ट्रॉप-टी किट से जांच शुरू होगी। इसका किट मंगाने के लिए डिमांड भेज दी गई। उम्मीद है कि इसी सप्ताह में जांच शुरू हो जाएगी। जिला अस्पताल में अब तक कई ह्रदय रोगियों को ह्रदयाघात की पुष्टि के लिए महानगरों में जाना पड़ता था। ऐसे में कई मरीजों का आवाजाही में अधिक समय व्यतीत हो जाता था। समय से उपचार न मिलने पर कई मरीजों की हालत गंभीर हो जाती थी। निर्धन तबके के मरीजों को जांच कराने में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन


यह है ट्रॉप-टी किट
ह्रदय के ऊतकों में किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचने पर ट्रॉप-टी का मान अधिक हो जाता है, जो 24 घंटे तक बढ़ा रहता है। ऐसे में दिल का दौरा पड़ने पर ईसीजी की जांच में स्पष्ट पता नहीं चल पाता है। पुष्टि के लिए जांच ट्रॉप-टी जांच की जाती है। इसमें किट में ब्लड सैंपल से जांच की जाती है। इस पर 700 रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन

फोटो- 25
जनपद में ह्रदय रोग की पुष्टि के लिए ट्रॉप-टी की जांच सुविधा शुरू कराई जा रही है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह जांच शुरू हो जाएगी।
- डॉ. आशीष अग्निहोत्री, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ नोडल अधिकारी एनसीडी सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें