महावीर प्याऊ के पीछे बाजार में लगी लोगों की भीड़
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला प्रशासन ने बाजार खोलने को अपनी हरी झंडी दे दी, लेकिन सोशल डिस्टेंस का पालन कराना अभी भी चुनौती बना हुआ है। बाजार खुलते ही बुधवार को सुबह से दुकानों पर ग्राहक पहुंचने लगे थे, इस दौरान कई ग्राहक सोशल डिस्टेंस को ही भूल गए और उन्होंने सटकर दुकानों से खरीदारी की। वहीं, बैंकों के बाहर भी हालत ऐसे ही रहे। सिविल लाइन रोड स्थित बैंक के बाहर महिलाएं एक-दूसरे के बिल्कुल करीब खड़ी थीं, हालांकि वह कतार में थीं। लेकिन, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। यही हाल बाजार में जगह-जगह देखने को मिला। जिला प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑड-ईवन फार्मूला लागू किया है लेकिन वह कितना सफल होता है? यह आने वाले दिनों में पता चल सकेगा। बुद्घिजीवी वर्ग ऑड-ईवन फार्मूला से सहमत दिखाई नहीं दे रहा है।