फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाइन की दुकानें खुलने से संतुष्ट नहीं दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। नगर में एक साइड की दुकानें खुल जाने से बाजार में रौनक लौट आई। लेकिन, दुकानदार इससे सहमति नहीं रखते हैं। उन्हें लग रहा है कि एक साइड की दुकान खुलने से उनके ग्राहकों पर असर पड़ सकता है। एक साइड की दुकानें खुलने से दुकानों पर भीड़ अधिक होगी और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

जिन दुकानदारों की लाइन बंद है, उनमें से कुछ दुकानदार चोरी छिपे दुकान खोलकर ग्राहकों को दुकान के अंदर बैठा कर कारोबार कर रहे हैं। इससे सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा है। दुकानदारों का मानना है कि अगर दोनों साइड की दुकानें एक साथ खुलेंगी, तो ग्राहक बंट जाएंगे और दुकानों पर भीड़ नहीं लगेगी। कोई दुकानदार चोरी छिपे दुकान खोलने को मजबूर नहीं होगा। ग्राहक अधिक और दुकानें कम होने पर भीड़ बढ़ना लाजमी है। लॉकडाउन के दौरान वन साइड बाजार खोले जा रहे हैं। लेकिन, दूसरी साइड के कुछ दुकानदार चोरी छिपे दुकानें संचालित कर रहे हैं। बाजार एक साथ पूरा खुलेगा तो ग्राहक और व्यापारी दोनों ही शोसल डिस्टेंस का ख्याल रख सकेंगे और सुरक्षित भी रहेंगे।
सोशल मीडिया पर भी दोनों ओर दुकानों को खोले जाने की मांग उठ रही है। स्थानीय प्रशासन से दोनों ओर का बाजार एक साथ खोले जाने की मांग की जा रही है।
बाजार में समूचे तहसील क्षेत्र का ग्राहक खरीदारी करने आता है। बाजार आधा खुला होने पर पूरी खरीदारी नहीं हो पाती है। पहचान की दुकान खुली न पाकर, ग्राहक समझ नहीं पा रहा है कि क्या करें। आधा अधूरा समान लेकर घर चला जाता है। फिर उसे अगले दिन आना पड़ता है।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र लौंडुआ, कारोबारी
पूरा मार्केट एक साथ खुलेगा तो ग्राहक सभी दुकानों पर बंट जाएंगे, जिससे दुकानों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगेगी। इससे सामाजिक दूरी का पालन हो जाएगा और लोग दूर रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।
- सोनू साहू, कारोबारी
आधा मार्केट खुलने से दुकानदार व ग्राहक सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर पाते हैं और मजबूरी में भीड़ में शामिल होकर समान खरीदने को विवश हो जाते हैं।
- विजय खजुरिया, दुकानदार
सोशल डिस्टेंस के प्रचार- प्रसार ने लोगो को जागरूक तो किया है और लोग भीड़ में जाने से बच रहे हैं। लेकिन, सामान खरीदने के लिए लोग मजबूरी में भीड़ का हिस्सा बन जाते हैं।
- सुरेश सोनी, व्यापारी
जो लाइन जिस दिन बंद रहती है, उस लाइन के कुछ दुकानदार अपनी दुकान तो दिखावे के लिए बंद रखते हैं। वह भाई या पिता को बाहर बैठा देते हैं और ग्राहक के आते ही शटर उठाकर दुकानदारी करते रहते हैं।
- राजेश नुना, व्यापारी
वनसाइड फार्मूला से सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा है। ग्राहकों का दबाव एक तरफ की दुकानों पर आ जाता है। ग्राहक तो बाजार में आते ही हैं, उनकी संख्या में कमी होती नहीं, केवल दुकानें कम खुलने से एक तरफ की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है, इससे सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होता है।
- काले लौडुआ, व्यापारी
मड़ावरा जैसा रोस्टर बना दिया जाए तो ग्राहकों और दुकानदारों को कोई परेशानी नहीं होगी। मड़ावरा में पूरा बाजार सुबह सात से 12 बजे तक खुल रहा है। वनसाइड फार्मूला से दुकानों पर ज्यादा भीड़ रहती है।
- राजेश जैन, महामंत्री नगर उद्योग व्यापार मंडल
कोरोना संकमण को लेकर एहतियात बरतने के लिए वन साइड दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। फिर भी यदि व्यापारी दोनों ओर दुकानें खोलने की मांग कर रहे हैं तो इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

- ज्ञानेश्वर प्रसाद, उपजिलाधिकारी, महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें