फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना राजनीतिक इच्छा शक्ति के नहीं हो सकता समाज का विकास : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुदर्शन डिग्री कॉलेज में सेन समाज का प्रबुद्ध सम्मेलन हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कस्बा के सुदर्शन डिग्री कॉलेज में सेन समाज का प्रबुद्ध सम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें सामाजिक शिक्षा पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार सेन ने कहा कि सेन समाज का विकास बिना राजनैतिक इच्छा शक्ति के संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक समाज की राजनीति में हिस्सेदारी नहीं होगी, तब तक समाज को आगे बढ़ाने का कार्य नहीं किया जा सकता है। इसके लिए एकजुटता व शिक्षा पर हमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय संयोजक शिक्षक लखन लाल आर्य ने कहा कि अति पिछड़ी जातियों को आरक्षण का लाभ तभी मिलेगा, जब भारत सरकार रोहिणी आयोग की रिपोर्ट एवं उत्तर प्रदेश सरकार जस्टिस राघवेंद्र कमेटी की रिपोर्ट लागू करेगी। सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. रवींद्र नाथ यादव ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर सेन समाज के नहीं बल्कि जमात के नेता थे, अति पिछड़ी जातियों के लिए राजनीति, शिक्षा, आरक्षण के दरवाजे खोलने वाले व्यक्ति थे। जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा घुटारी ने कहा कि मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सर्व समाज को आगे आना चाहिए। इस दौरान कीरत सेन सिमरिया, रामकुमार सेन अजान, शोभाराम सेन, सौरभ सेन, मयंक सेन, डॉ. चक्रेश सेन, दयाराम सिरसी, प्रदीप बल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें