फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Crime: ललितपुर में संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा

Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

महरौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा जयपाल सिंह ने बताया कि मृतका छह बहनों में तीसरे नंबर की थी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनम की मौत फंदा लगाने के कारण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली महरौनी के ग्राम कुआंघोषी निवासी सोनम (13) पुत्री कृपाल सिंह शुक्रवार को संदिग्ध हालात में कमरे में पड़ी मिली। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम कुआंघोषी निवासी सोनम शुक्रवार शाम को छह बजे कमरे में अपनी छोटी बहन तमन्ना के साथ लेटी थी। जबकि मां घर में ही मवेशियों के कमरे में काम कर रही थी। कुछ देर बाद जब मां बेटियों के कमरे में गई तो सोनम तख्त से कुछ दूर नीचे पड़ी थी और उसके गले में दुपट्टा कसा था।

जिस पर मां जोर से चिल्लाई तो परिजन पहुंच गए और सोनम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृृत घोषित कर दिया। महरौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा जयपाल सिंह ने बताया कि मृतका छह बहनों में तीसरे नंबर की थी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनम की मौत फंदा लगाने के कारण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें