फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महामना एक्सप्रेस के पहियों से उठा धुआं, 22 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल से खजुराहो जा रही थी ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खजुराहो की ओर जाने वाली महामना एक्सप्रेस में शनिवार की सुबह उदयपुरा रेलवे स्टेशन के पहले कोच संख्या डी-4 के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे ट्रेन को ट्रेन को रास्ते में ही रोकना पड़ा। अनहोनी की आशंका पर यात्री कोच से बाहर निकल आए। रेल कर्मियों ने जांच की तो पता चला कि ब्रेक पैड में घर्षण की वजह से धुआं उठ रहा है। इसके बाद मरम्मत कर ट्रेन को रवाना किया गया। इस वजह से ट्रेन लगभग 22 मिनट तक खड़ी रही।
भोपाल से खजुराहो की ओर जाने वाली महामना एक्सप्रेस शनिवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन से 9.53 बजे टीकमढ़, खजुराहो की ओर रवाना हुई। सुबह करीब 10.17 बजे उदयपुरा स्टेशन के कुछ किलोमीटर पहले ही पहुंची थी कि अचानक से ट्रेन के कोच डी-4 के पहियों से धुआं निकलने लगा। पहियों से धुआं उठता देख चालक ने ट्रेन रोक दी। रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जाकर जांच की तो पता चला कि ब्रेक पैड जाम हो जाने की वजह से रबर के घर्षण होने से धुआं निकल रहा है। मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेक पैड जाम होने के वजह से अक्सर रबर के घर्षण होने से पहियों से धुआं निकलने लगता है। यह सामान्य होता है। एअर रिलीज कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें