मैनवारा उच्च प्राथमिक विद्यालय में फीटा काटकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करते जिलाधिकारी अन्नाव?
- फोटो : LALITPUR
जखौरा (ललितपुर)। विकासखंड जखौरा के ग्राम पंचायत मैनवारा में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में शीतकालीन जनचौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल में जिलाधिकारी ने ग्राम के विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने ग्राम के उच्च प्राथमिक विद्यालय में फीता काटकर स्मार्ट क्लास (ई-पाठशाला) का शुभारंभ किया।
उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। इसके साथ ही जनचौपाल में सभी विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन को परखा। अंत में जिलाधिकारी द्वारा वरासत प्रमाण पत्र, कंबल एवं मिनी बीज किटों का भी वितरण किया गया। चौपाल में जिला स्तरीय सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।